होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर रेस्क्यू टीम ने कटर से दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला अटकी सांसें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर रेस्क्यू टीम ने कटर से दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला अटकी सांसें
तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के एक निजी होटल में उस समय एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए, जब वह वहां की एक लिफ्ट में फंस गए. वे रोटरी क्लब के एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, तभी अचानक लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण जाम हो गई. अंदर फंसे लोगों ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद तुरंत फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी गई. राहतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल कर लिफ्ट के दरवाजे को कटर से खोला और सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला. सुरक्षित बाहर आने के बाद कांग्रेस सांसद ने कहा कि लिफ्ट पूरी तरह फंस गई थी और बाहर निकलने के सारे प्रयास नाकाम रहे. उन्होंने लोगों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम सब पूरी तरह ठीक हैं. बाद में उन्होंने रेस्क्यू टीम को सम्मानित भी किया.तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम के एक निजी होटल में उस समय एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए, जब वह वहां की एक लिफ्ट में फंस गए. वे रोटरी क्लब के एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, तभी अचानक लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण जाम हो गई. अंदर फंसे लोगों ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद तुरंत फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी गई. राहतकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल कर लिफ्ट के दरवाजे को कटर से खोला और सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला. सुरक्षित बाहर आने के बाद कांग्रेस सांसद ने कहा कि लिफ्ट पूरी तरह फंस गई थी और बाहर निकलने के सारे प्रयास नाकाम रहे. उन्होंने लोगों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम सब पूरी तरह ठीक हैं. बाद में उन्होंने रेस्क्यू टीम को सम्मानित भी किया.