Rubika Liyaquat Show: क्या वाकई भारत के पक्ष में है अमेरिका से हुई डील किसे होगा असली फायदा
Rubika Liyaquat Show: क्या वाकई भारत के पक्ष में है अमेरिका से हुई डील किसे होगा असली फायदा
भारत और अमेरिका के बीच हुई नई टैरिफ डील की, जिस पर देश में सियासी बहस तेज हो गई है. 2 अप्रैल 2025 को अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. चार महीने बाद इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया. इस फैसले का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ा. निर्यात प्रभावित हुआ और बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना.करीब 10 महीने बाद दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद एक नई टैरिफ डील फाइनल हुई. इस समझौते के तहत अमेरिका ने टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया. सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे मामले को धैर्य और समझदारी से संभाला और भारत के हितों को प्राथमिकता दी. सरकार के मुताबिक इस डील का सीधा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा. अनुमान है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी से बढ़कर करीब 7 फीसदी तक पहुंच सकती है. शेयर बाजार में भी इसका असर दिखा, जहां जोरदार तेजी आई और निवेशकों को करीब 20 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ. हालांकि, विपक्ष इस डील से संतुष्ट नहीं है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे किसानों के साथ धोखा बताया है. उनका आरोप है कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर किसानों के हितों से समझौता किया है और यह डील एक तरह से सरेंडर है.