रिटायरमेंट से 7 दिन पहले घूस लेते धरा गया इंजीनियर घर की छत पर मिला आलीशान स्विमिंग पूल

ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने रिटायरमेंट से महज 7 दिन पहले एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का खुलासा किया है. रायगडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रसन्न पटनायक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह ठेकेदार का 50 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले घूस मांग रहा था. गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, नयागढ़ और रायगडा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. जांच के दौरान इंजीनियर के घर की छत पर बना आलीशान स्विमिंग पूल, महंगे गैजेट्स, विदेशी शराब और लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है.

रिटायरमेंट से 7 दिन पहले घूस लेते धरा गया इंजीनियर घर की छत पर मिला आलीशान स्विमिंग पूल