सागर किनारे… खुद को खतरों का खिलाड़ी समझ बैठा था एक जोरदार लहर आई और फिर जो हुआ वीडियो देख लीजिए
सागर किनारे… खुद को खतरों का खिलाड़ी समझ बैठा था एक जोरदार लहर आई और फिर जो हुआ वीडियो देख लीजिए
गोवा के मशहूर बागा बीच पर एक दर्दनाक हादसे में कर्नाटक के बीजापुर निवासी 34 वर्षीय पर्यटक अशपाक मसाली की मौत हो गई. बताया गया कि वह समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठा था, तभी तेज और उफनती लहरों का एक झोंका उसे समुद्र में बहा ले गया. लाइफगार्ड और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद वह चट्टानों के पास मौजूद था. घटना के बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया है. प्रशासन ने पर्यटकों से खराब मौसम और ऊंची लहरों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.