गांव-गांव पूछती दादी राहुल गांधी कब करेंगे शादी कविता सुना रामदास आठवले ने पूछा- कैसे बनेंगे PM

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उन्हें संसद में कविताएं सुनाने और मजाक करने की आदत है, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर अपने चर्चित अंदाज का भी जिक्र किया. आठवले ने कहा कि लोगों को उनकी कविताएं पसंद आती हैं और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है. उन्होंने भरोसा जताया कि 2029 में वह लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचेंगे, जबकि उनका राज्यसभा कार्यकाल 2032 तक है. इस दौरान, रामदास अठावले ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कविता सुनाते हुए कहा - जब तक इस देश में है नरेंद्र मोदी की आंधी, कैसे प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी, गांव-गांव की पूछती है मुझसे दादी, राहुल गांधी कब करेंगे शादी... देखे रामदास उठावले का शानदार वीडियो.

गांव-गांव पूछती दादी राहुल गांधी कब करेंगे शादी कविता सुना रामदास आठवले ने पूछा- कैसे बनेंगे PM