Rubika Liyaquat Show: न छपी किताब का हवाला क्यों दिया राहुल गांधी के भाषण से क्यों मचा हंगामा

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस के दौरान बड़ा सियासी हंगामा देखने को मिला. बहस की शुरुआत बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्य के भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति से दूरी बनाने का आरोप लगाया. इस टिप्पणी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाराज़ हो गए और उन्होंने पलटवार करते हुए चीन के मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक किताब का ज़िक्र कर दिया. जैसे ही राहुल गांधी ने इस किताब का हवाला दिया, सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस किताब का उल्लेख किया जा रहा है, वह अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है और नियमों के तहत उसका ज़िक्र सदन में नहीं किया जा सकता. इस तकरार के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और करीब चार घंटे तक संसद का कामकाज ठप रहा.अब सवाल यही है कि क्या संसद में यह पूरा विवाद राजनीतिक पलटवार का नतीजा था और क्या इस टकराव में असली मुद्दों पर चर्चा पीछे छूट गई. चीन के अतिक्रमण को लेकर सच्चाई क्या है, इसका जवाब अभी भी संसद और देश दोनों तलाश रहे हैं.

Rubika Liyaquat Show: न छपी किताब का हवाला क्यों दिया राहुल गांधी के भाषण से क्यों मचा हंगामा