पीएम मोदी पर बहुत दबाव है जो मैं जानता हूं वो भी जानते हैं राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी पर बहुत दबाव है जो मैं जानता हूं वो भी जानते हैं राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
संसद में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसानों की मेहनत और खून-पसीने की कड़ी मेहनत को नजरअंदाज करते हुए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौता कर लिया. उन्होने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण में बोलने नहीं दिया गया और बाहर जाकर ही अपनी बात रखने को कहा गया.यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस व्यापारिक समझौते को लेकर दबाव में हैं और उनकी सार्वजनिक छवि खतरे में है. उन्होंने कहा कि व्यापारिक समझौता चार महीने तक रुका हुआ था, लेकिन कल शाम को इसे अचानक साइन कर दिया गया.