पप्‍पू यादव बने पुजारी राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला पैसा संसद में चढ़ावा चोरी पर गजब ड्रामा

Pappu Yadav Protest Video: पप्पू यादव संसद परिसर में साधु के वेश में दानपात्र लेकर पहुंचे और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष इस मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है. प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से खुद को पुजारी के रूप में पेश किया और दानपात्र लेकर सांसदों से चढ़ावा लेने लगे. इसी दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वहां पहुंचे और उन्होंने दानपात्र में सांकेतिक रूप से पैसा डाला. प्रदर्शन के दौरान ऐसा दृश्य भी देखने को मिला, जब पप्पू यादव मजाकिया अंदाज में दानपात्र से मिले पैसे को अपनी जेब में रखने की कोशिश करते नजर आए, जिस पर वहां मौजूद विपक्षी सांसदों के बीच हल्का-फुल्का हास्य का माहौल बन गया. इस प्रदर्शन का मकसद राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना था. विपक्षी सांसदों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई. संसद परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है.

पप्‍पू यादव बने पुजारी राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला पैसा संसद में चढ़ावा चोरी पर गजब ड्रामा