मैं बुक को कोट नहीं कर सकता लेकिन डिस्क्राइब तो कर सकता हूं जब लोकसभा में ओम बिरला बनाम राहुल गांधी
सदन में चर्चा के ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि वे कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं और बोल भी नहीं रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि वे नियम और प्रक्रिया के तहत ही अपनी बात रखना चाहते हैं और अध्यक्ष की रूलिंग का हवाला भी दिया. जिसके बाद राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या वे किसी किताब या मैगज़ीन का हवाला नहीं दे सकते. इस पर उन्हें बताया गया कि सदन के नियमों के मुताबिक वे न तो किसी किताब या मैगज़ीन को कोट कर सकते हैं और न ही उसका विवरण (डिस्क्राइब) दे सकते हैं. इसके बाद सदन में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक बहस का माहौल बना रहा.