मुझे छोड़ दो गिड़गिड़ाता रहा युवक लेकिन डंडे बरसाते रहे दबंग ओडिशा का वीडियो देख कांप उठेंगे
मुझे छोड़ दो गिड़गिड़ाता रहा युवक लेकिन डंडे बरसाते रहे दबंग ओडिशा का वीडियो देख कांप उठेंगे
Odisha News: ओडिशा के ब्रह्मपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक कथित तौर पर दबंगों के सामने रहम की भीख मांगता दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी गुहार का कोई असर नहीं होता. आरोप है कि उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया. पीड़ित का दावा है कि कुछ लोग उस पर गैरकानूनी काम करने का दबाव बना रहे थे. जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे कथित तौर पर अगवा कर बंधक बना लिया गया.इसके बाद कई दिनों तक उसके साथ मारपीट और टॉर्चर किया गया. वायरल वीडियो में युवक बार-बार खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन आरोपी उसकी पिटाई जारी रखते हैं. पीड़ित ने अपनी और अपने दिव्यांग माता-पिता की सुरक्षा की भी मांग की है. उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को लगातार खतरा है.