100 साल पुराना शाही समर रिसॉर्ट! जानिए निजाम के सागर महल की अनसुनी कहानी

सिर्फ एक महल नहीं, बल्कि हैदराबाद के शाही इतिहास की जीवंत निशानी है सागर महल. ओस्मान सागर झील के किनारे स्थित यह करीब 100 साल पुराना महल सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान का पसंदीदा समर रिसॉर्ट हुआ करता था. 1908 की विनाशकारी मूसी बाढ़ के बाद बने ओस्मान सागर बांध के साथ इसका निर्माण कराया गया था. यूरोपीय शैली में बना यह ऐतिहासिक महल, गोलाकार वॉचटॉवर, झील तक उतरती सीढ़ियां और चारों ओर फैली प्राकृतिक खूबसूरती आज भी पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यह धरोहर हैदराबाद की शाही विरासत की अनमोल पहचान बनी हुई है.

100 साल पुराना शाही समर रिसॉर्ट! जानिए निजाम के सागर महल की अनसुनी कहानी