VIDEO: पहले दाएं फिर बाएं! ट्रक हुआ बेकाबू और अगले ही पल फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा

महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर चल रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर का बैरियर तोड़ते हुए सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह हादसा 25 जुलाई को हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक तेज रफ्तार में आगे बढ़ रहा होता है. तभी वह अचानक बैरियर तोड़ देता है और कुछ ही सेकेंड में फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है. हादसा इतना भयानक था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

VIDEO: पहले दाएं फिर बाएं! ट्रक हुआ बेकाबू और अगले ही पल फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा