मुंबई में बेकाबू EV कार का कहर कई लोगों को मारी टक्कर महिला की मौत 3 घायल

मुंबई के विले पारले इलाके में तेज रफ्तार EV कार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति से चल रही थी और उसने सड़क पर मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ मोटरसाइकिल सवार भी टक्कर का शिकार हुए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

मुंबई में बेकाबू EV कार का कहर कई लोगों को मारी टक्कर महिला की मौत 3 घायल