VIDEO: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम में हजारों गाड़ियां फंसी 20 घंटे बाद भी नहीं खुला रास्ता
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल टैंकर पलटने से 20 घंटे से ज्यादा समय से महाजाम लगा है. खंडाला घाट में हुए इस हादसे के कारण हजारों वाहन और मुसाफिर बीच रास्ते में फंसे हुए हैं. प्रशासन ड्रोन की मदद से स्थिति की निगरानी कर रहा है और टैंकर को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है. इस भीषण जाम की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. देखें वीडियो