Monsoon Update: बादल रास्ता भूल गए क्या जानिए क्यों लेट हो रहा है मॉनसून

Monsoon Update: देशभर में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार बारिश की रफ्तार कुछ सुस्त नजर आ रही है. राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक लोग बादलों की राह देख रहे हैं, जबकि गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आमतौर पर जून के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान में मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री 7-8 दिन तक लेट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल महाराष्ट्र और तेलंगाना के आसपास अटका हुआ है. बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम नहीं बनने और अरब सागर से नमी वाली हवाओं के कमजोर पड़ने से इसकी रफ्तार धीमी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जून के बाद मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है. फिलहाल कई जिलों में हीटवेव और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है. हालांकि राहत की खबर भी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23-24 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है. इसके बाद राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. यानी तपती गर्मी से राहत देने वाले बादल अब ज्यादा दूर नहीं हैं.

Monsoon Update: बादल रास्ता भूल गए क्या जानिए क्यों लेट हो रहा है मॉनसून