Mamta Banerjee vs EC: SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में क्या बोलीं ममता दीदी देखें वीडियो
Mamta Banerjee vs EC: SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में क्या बोलीं ममता दीदी देखें वीडियो
ममता बनर्जी की याचिका पर एसआईआर मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ममता बनर्जी खुद कोर्ट रूम में मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी बात रखी. ममता ने कहा कि जब उन्हें लगा कि न्याय बंद दरवाजों के पीछे हो रहा है, तब उन्हें कहीं से भी न्याय मिलता हुआ नहीं दिखा.उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखे हैं और साफ किया कि वह यह लड़ाई किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए लड़ रही हैं. ममता ने बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि 8100 माइक्रो ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति क्यों की गई. साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर बंगाल में एसआईआर हो रहा है, तो असम में ऐसा क्यों नहीं कराया जाता.ममता बनर्जी ने कहा कि वह एसआईआर से प्रभावित परिवारों की आवाज उठाती रहेंगी. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है.