जवाई जा रहे हैं हाईवे का छुपा हुआ स्वाद! रूट पर “पूरा भाई का ढाबा” जहां हर थाली में बसता है राजस्थान

Pura Bhai ka Dhaba: जवाई सफारी या जवाई क्षेत्र की यात्रा पर निकले पर्यटकों के लिए सुमेरपुर में स्थित “पूरा भाई का ढाबा” एक बेहतरीन फूड स्टॉप बन चुका है. हाईवे किनारे मौजूद यह ढाबा अपने शुद्ध देसी घी, मसालेदार सब्जियों और पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के लिए जाना जाता है. यहां की दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी और ताज़ी रोटियां यात्रियों को खासा पसंद आती हैं. साफ-सुथरा माहौल, तेज़ सेवा और उचित दाम इस ढाबे को और खास बनाते हैं. जवाई की ओर सफर करने वाले पर्यटक यहां रुककर न सिर्फ भूख मिटाते हैं बल्कि राजस्थान के असली स्वाद का आनंद भी लेते हैं.

जवाई जा रहे हैं हाईवे का छुपा हुआ स्वाद! रूट पर “पूरा भाई का ढाबा” जहां हर थाली में बसता है राजस्थान