VIDEO: खरगे बोले- मैं दलित हूं मेरा अपमान किया गया नड्डा ने दिया जवाब बोले- मुझे भी दुख है

Kharge vs JP Nadda: राज्यसभा में एक मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. मामला इतना गंभीर था कि सदन का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया. खरगे ने आरोप लगाया कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद अपमानजनक है. उन्होंने कहा कि वह खुद दलित हैं और उन्होंने कभी किसी के सामने अपनी पहचान के नाम पर मदद की गुहार नहीं लगाई. लेकिन अगर किसी घटना के बाद उनके साथ जुड़े मंच का शुद्धिकरण किया जाता है, तो यह सीधे तौर पर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बात है. इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी इस तरह की किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती. उन्होंने साफ किया कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो पार्टी इसकी जांच कराएगी. नड्डा ने कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

VIDEO: खरगे बोले- मैं दलित हूं मेरा अपमान किया गया नड्डा ने दिया जवाब बोले- मुझे भी दुख है