Weather:मुंबई डूब रही है पहाड़ों में फटा बादल… भारत में मौसम का ये कैसा खेल चल रहा है
Weather:मुंबई डूब रही है पहाड़ों में फटा बादल… भारत में मौसम का ये कैसा खेल चल रहा है
Weather: एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है, तो दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है. महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है और अंधेरी सबवे में जलभराव के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. सड़कों पर पेड़ गिरने से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. गाड़ियां धीमी रफ्तार से रेंगती नजर आ रही हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. उधर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में अचानक आए फ्लैश फ्लड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. मलबे और पानी के तेज बहाव ने रास्तों को बाधित कर दिया है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कई इलाके जलमग्न हैं और सड़कें तालाब जैसी दिख रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 145 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं असम के जोनाई में बाढ़ का पानी भले ही घट रहा हो, लेकिन लोगों की मुश्किलें अब भी कम नहीं हुई हैं.