VIDEO: आप AC यूज करते हैं लेकिन इसके अंदर का ये सच शायद नहीं जानते होंगे
VIDEO: आप AC यूज करते हैं लेकिन इसके अंदर का ये सच शायद नहीं जानते होंगे
Air Conditioner: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप तेज गर्मी में AC ऑन करते हैं, तो अंदर आखिर होता क्या है? हम बस ठंडी हवा का मज़ा लेते हैं, लेकिन इसके पीछे एक पूरा सिस्टम लगातार काम करता रहता है जो कमरे की गर्मी को बाहर फेंककर ठंडक पैदा करता है. AC के अंदर चार मुख्य हिस्से होते हैं कंप्रेसर, कंडेंसर, एक्सपेंशन वॉल्व और इवैपोरेटर कॉइल. इवैपोरेटर कमरे की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करता है. फिर एक खास गैस यानी रेफ्रिजरेंट इस गर्मी को कंप्रेसर तक ले जाती है. कंप्रेसर इस गैस को बहुत ज्यादा दबाव और तापमान पर ले जाता है. इसके बाद कंडेंसर उस गर्मी को बाहर छोड़ देता है और यही प्रक्रिया बार-बार चलती रहती है. अब सबसे अहम सवाल AC का सबसे रिस्की पार्ट कौन सा है? कंप्रेसर को सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा जोखिम वाला हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह बहुत हाई प्रेशर और हाई टेम्परेचर पर काम करता है. अगर इसमें खराबी हो जाए या सही मेंटेनेंस न हो, तो यह ओवरहीटिंग या गंभीर तकनीकी फेलियर का कारण बन सकता है.