‘नटवरलाल’ से कम नहीं था यह शख्स आंख से चुरा लेता था काजल लेकिन इस बार पलट गई बाजी!
‘नटवरलाल’ से कम नहीं था यह शख्स आंख से चुरा लेता था काजल लेकिन इस बार पलट गई बाजी!
Gujrat News: द्वारका के भाटिया कस्बे से पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मामले में किसी नटवरलाल से कम नहीं था. वह सामान पर इतनी सफाई से हाथ साफ करता था, जैसे कोई आंखों से कोई काजल चुरा ले. बीते दिनों, इस शख्स ने भाटिया कस्बे की एक ज्वैलरी शॉप में अपने हाथ की सफाई दिखाई थी. वह वारदात को अंजाम देने में कामयाब तो हो गया, लेकिन जल्द ही कानून के लंबे हाथ उसतक पहुंचने में कामयाब हो गए. पुलिस ने इसके कब्जे से दुकान से चोरी की गई 4.31 लाख रुपये की दो सोने की चेन बरामद की है. पुलिस का दावा है कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है.