जबलपुर की शान को मिली नई पहचान! मटर और सिंघाड़े को GI टैग किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
किसान पवन पटेल ने बताया जबलपुर जिले में मटर का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है. जबलपुर जिले के लगभग 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सालाना 10 लाख क्विंटल से अधिक मटर का उत्पादन किया जा रहा है. जबलपुर के किसानों और उत्पादकों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. GI टैग मिलने से न केवल इन उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इनकी बिक्री में भी बड़ा इजाफा होगा.