डांग में बारिश का कहर उफान पर आईं अंबिका-पूर्णा समेत 4 नदियां रौद्र रूप में आया गीरा झरना

गुजरात के डांग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखने लगा है. अंबिका, पूर्णा, गीरा और खापरी नदियां उफान पर बह रही हैं. वघई प्रवेश द्वार के पास स्थित प्रसिद्ध गीरा झरना भी रौद्र रूप में नजर आ रहा है. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने झरने के पास जाने पर रोक लगा दी है. पर्यटक प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी से झरने का नजारा देख रहे हैं. मानसून के बीच गीरा झरने का उफनता रूप लोगों को आकर्षित भी कर रहा है, सतर्क रहने का इशारा भी दे रहा है.

डांग में बारिश का कहर उफान पर आईं अंबिका-पूर्णा समेत 4 नदियां रौद्र रूप में आया गीरा झरना