चार्जिंग केबल में फंसा हाथी का बच्चा तो मां ने चार्जिंग स्टेशन ही गिरा दिया वायरल हुआ VIDEO
चार्जिंग केबल में फंसा हाथी का बच्चा तो मां ने चार्जिंग स्टेशन ही गिरा दिया वायरल हुआ VIDEO
चीन में हाथियों के एक झुंड का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं. इस वीडियो में मां की ममता के साथ उसे नुकसान पहचाने वाली चीज को लेकर गुस्सा साफ देखा जा सकता है. वीडियो में एक छोटा हाथी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के पास पहुंच जाता है. छोटे हाथी का पैर वहां लगे चार्जिंग केबल में उलझ जाता है. बच्चा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आता है. इसी दौरान उसकी हथिनी मां भी वहां पहुंचती है. बच्चे को केबल में फंसा देखकर वह पहले छोटे हाथी का पैर केबल से छुड़ाती है और फिर चार्जिंग स्टेशन को ही धक्का देकर गिरा देती है. इसके बाद बच्चा वहां से निकल जाता है.