आश्वासन के बावजूद छात्रों को धमकी मिल रही केस वापसी को लेकर अभिजीत दीपके का बयान
आश्वासन के बावजूद छात्रों को धमकी मिल रही केस वापसी को लेकर अभिजीत दीपके का बयान
NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन विवाद अभी भी थमता नहीं दिख रहा. अब अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आंदोलन खत्म होने के बाद छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने और किसी को परेशान न करने का भरोसा दिया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों के घर जाकर उन्हें धमकाया जा रहा है. कई छात्रों को डिटेन किया जा रहा है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उनका दावा है कि सरकार अपने ही वादे से पीछे हट गई है. उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अपनी बात रखने वाले छात्रों की आवाज दबाई जाएगी, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है. उनके मुताबिक, लोगों की आवाज दबाने की कोशिश यह दिखाती है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करती.