मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके के बाद अफरा-तफरी: MRPL प्लांट में लगी भीषण आग एक स्टाफ गंभीर 6 घायल
MRPL Blast Fire: मंगलुरु के जोकाट्टे के पास स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड परिसर से बुधवार को विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई देने और फिर घना धुआं उठने की सूचना मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज सुनकर आसपास के इलाकों के लोग चिंतित हो गए क्योंकि दूर से भी घना धुआं नजर आ रहा था.