इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक मोदी मैजिक विदेश मंत्रालय ने बताया - PM के दौरे से क्या हासिल हुआ
इंडोनेशिया की धरती से शुरू हुआ सफर, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक यात्रा से गुजरते हुए जब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर थमा, तो दुनिया ने भारतीय कूटनीति का एक नया और भव्य अध्याय देखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन देशों का यह महादौरा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने वैश्विक पटल पर भारत की धमक को और मजबूत कर दिया है.