भारतीय कानून के सामने झुकी मेटा केंद्र ने दिखाई सख्ती तो बाल शोषण मामलों की सूचना देने पर हुई राजी

नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के सख्त तेवरों के आगे सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी) आखिरकार झुक गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कड़े रुख के बाद मेटा अब बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की सीधी जानकारी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने पर सहमत हो गई है. मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने दो टूक साफ किया है कि देश में काम करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बच्चों की डिजिटल सुरक्षा एक गैर-समझौतावादी और बुनियादी शर्त है.

भारतीय कानून के सामने झुकी मेटा केंद्र ने दिखाई सख्ती तो बाल शोषण मामलों की सूचना देने पर हुई राजी