सुंजवां उरी और पुलवामा का गुनहगार कौन है मसूद इलियास भारत ने आतंकी घोषित किया लिस्ट में नंबर 1!
सुंजवां उरी और पुलवामा का गुनहगार कौन है मसूद इलियास भारत ने आतंकी घोषित किया लिस्ट में नंबर 1!
Who is Masood Ilyas: भारत सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के वरिष्ठ कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी को UAPA के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय के अनुसार वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों का संचालन करता रहा है. उस पर आतंकियों की भर्ती, घुसपैठ, हथियारों की तस्करी, ड्रोन नेटवर्क और आतंकी साजिशों में शामिल होने के आरोप हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक उसका नाम 2018 के सुंजवां आर्मी कैंप हमले सहित कई मामलों में सामने आया है. इस खबर में आइए जानते हैं कि मसूद इलियास कौन है, जैश-ए-मोहम्मद में उसकी क्या भूमिका रही, किन आतंकी नेटवर्क से उसका संबंध बताया जाता है और भारत सरकार ने उसे व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित करने का फैसला क्यों लिया.