इस संग्रहालय में मौजूद हैं हजारों साल पुरानी शिलाएं देखकर हो जाएंगे हैरान

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित संग्रहालय में हजारों वर्ष पुरानी शिलाएं मौजूद हैं. साथ ही यहां हड़प्पा कालीन वस्तुएं भी मोजूद हैं.

इस संग्रहालय में मौजूद हैं हजारों साल पुरानी शिलाएं देखकर हो जाएंगे हैरान
विशाल भटनागर / मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात की जाए. तो मेरठ को पौराणिक एवं क्रांति धरा के नाम से भी जाना जाता है. यहां आपको विभिन्न ऐसे ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगे, जो पौराणिक इतिहास से रूबरू कराते हैं. कुछ ऐसा ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर संचालित इतिहास विभाग के संग्रहालय देखने को मिल जाएगा. जिसमें हड़प्पा सभ्यता से लेकर महाभारत कालीन तक के विभिन्न ऐतिहासिक शिलाओं के साथ अन्य वस्तुओं को रखा गया है. जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. सैकड़ो वर्ष पुराने इतिहास को दर्शाती हैं ये शिलाएं इतिहास विभाग के प्रोफेसर विघ्नेश कुमार त्यागी ने लोकल-18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि हड़प्पा सभ्यता से लेकर महाभारत कालीन तक के विभिन्न ऐसी महत्वपूर्ण वस्तुएं इस संग्रहालय में रखी गई हैं, जो भारतीय पुरातत्व विभाग को खुदाई में मिली हैं. उन्होंने बताया कि सूरजकुंड पार्क में वर्ष 1960 जब स्नान गृह बनाया जा रहा था, तब खुदाई शिलाएं निकली थी, जो एक मंदिर के निर्माण को दर्शाती हैं. जिसमें हनुमान जी को संजीवनी बूटी वाला पर्वत उठाते हुए दिखाया गया. इतना ही नहीं वह कहते हैं कि इसमें काफी ऐसी आकृति बनी हुई हैं. जो सैकड़ो वर्ष पुराने इतिहास को दर्शाती है. हड़प्पा सभ्यता के बर्तन भी मौजूद बताते चलें की संग्रहालय की अगर बात की जाए. तो इसमें हड़प्पा सभ्यता के दौरान जिस तरीके से औजारों और बर्तनों का उपयोग किया जाता था, उनमें से भी कई तरह की वस्तुएं, प्राचीन बर्तन सिक्के सहित कई ऐतिहासिक चीजें संग्रहालय में मौजूद हैं. जिसे देखने के लिए लोग यहां आते हैं. साथ ही कई छात्र इन वस्तुओं पर रिसर्च भी कर रहे हैं. . Tags: Hindi news, Local18FIRST PUBLISHED : April 29, 2024, 15:16 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed