दिल्ली-NCR वालों भीगने को हो जाओ तैयार प्री-मॉनसून की बारिश मौसम को बनाएगी कूल-कूल
दिल्ली एनसीआर में आज प्री मॉनसून बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार तेज हवाएं और आंधी की संभावना है. इस दौरान तापमान 37-39 डिग्री के बीच रह सकता है. आईएमडी ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी.