मणिपुर में मैतेई और कुकी-नागा संतुलन की कोशिश: युमनाम खेमचंद सिंह नए मुख्यमंत्री नेमचा और लोसी बने डिप्टी सीएम
Manipur New Govt: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होते ही नई सरकार का गठन हो गया है. युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. केंद्र सरकार ने 4 फरवरी 2026 से राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अधिसूचना जारी की है.