461KM लंबा झटपट पहुंचेंगे मंगलुरु से रायचूर C-20 कॉरिडोर क्यों माना जा रहा कर्नाटक का गेमचेंजर

कर्नाटक में करीब 461 किलोमीटर लंबा C-20 यानी मंगलुरु-रायचूर आर्थिक कॉरिडोर तटीय इलाके को राज्य के अंदरूनी हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग बन सकता है. मंगलुरु के न्यू मंगलुरु पोर्ट से निकलने वाला माल रायचूर और आसपास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों तक तेजी से पहुंच सकेगा. दूसरी तरफ रायचूर और बल्लारी जैसे इलाकों की उपज और औद्योगिक माल बंदरगाह तक आसानी से पहुंच सकता है. इससे माल ढुलाई का समय और लागत कम होने की उम्मीद है. भारतमाला परियोजना से जुड़े इस कॉरिडोर का असर रोजगार और भंडारण कारोबार पर भी पड़ सकता है. यही वजह है कि C-20 को कर्नाटक के लिए अहम आर्थिक परियोजना माना जा रहा है.

461KM लंबा झटपट पहुंचेंगे मंगलुरु से रायचूर C-20 कॉरिडोर क्यों माना जा रहा कर्नाटक का गेमचेंजर