कर्नाटक सीएम के लिए लग रहे थे डीके-डीके के नारे जिसे सुन चढ़ा खरगे का पारा अपनों को कह बैठे बेकार लोग
कर्नाटक सीएम के लिए लग रहे थे डीके-डीके के नारे जिसे सुन चढ़ा खरगे का पारा अपनों को कह बैठे बेकार लोग
बेंगलुरु में कांग्रेस के संकल्प समावेश में कार्यकर्ताओं द्वारा डीके शिवकुमार के समर्थन में नारेबाजी करने पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए. उन्होंने बेकार लोगों कहकर कार्यकर्ताओं को फटकारा और व्यक्तिपूजा की जगह अनुशासन का पाठ पढ़ाया. साथ ही, खरगे ने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी देश और ट्रंप दुनिया बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए.