महाराष्ट्र : नाबालिग लड़की से की थी छेड़छाड़ लड़की ने दांत से काट लिया था चेहरा पुलिस ने निशान से ही आरोपी को पकड़ा जानिए पूरा मामला

Maharashtra News: ठाणे पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को उसके चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना ठाणे के घोडबंदर रोड पर बने एक ‘स्काईवॉक’ पर 11 अगस्त को हुई. वर्तक नगर मंडल के पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने बताया कि सोमवार शाम को जब लड़की ‘स्काईवॉक’ से जा रही थी तब व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की. लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और व्यक्ति के चेहरे पर दांत से काट लिया और किसी तरह उसकी पकड़ से मुक्त हुई.

महाराष्ट्र : नाबालिग लड़की से की थी छेड़छाड़ लड़की ने दांत से काट लिया था चेहरा पुलिस ने निशान से ही आरोपी को पकड़ा जानिए पूरा मामला
हाइलाइट्ससार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की से आरोपी ने छेड़छाड़ की. लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और आरोपी के चेहरे पर दांत से काट लिया . पुलिस ने आरोपी को चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया है. ठाणे. ठाणे पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को उसके चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना ठाणे के घोडबंदर रोड पर बने एक ‘स्काईवॉक’ पर 11 अगस्त को हुई. वर्तक नगर मंडल के पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने बताया कि सोमवार शाम को जब लड़की ‘स्काईवॉक’ से जा रही थी तब व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और व्यक्ति के चेहरे पर दांत से काट लिया और किसी तरह उसकी पकड़ से मुक्त हुई. इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने बताया कि पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और उन्होंने आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. पुलिस के पास केवल एक सुराग था कि आरोपी के चेहरे पर दांत से काटे जाने का निशान होगा. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर 33 वर्षीय आरोपी दिनेश गौड़ को पकड़ लिया. वह मनपाड़ा इलाके के मनोरमा नगर का रहने वाला है. आरोपी की पहचान चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान से की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Maharashtra, MolestationFIRST PUBLISHED : August 16, 2022, 11:48 IST