हत्या के बाद शव को कंधे पर रखकर निकला हत्यारा 1 KM तक लाश लेकर घूमता रहा दरिया में फेंकने की थी साजिश
हत्या के बाद शव को कंधे पर रखकर निकला हत्यारा 1 KM तक लाश लेकर घूमता रहा दरिया में फेंकने की थी साजिश
Ludhiana News: बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान 24 साल के हर्ष कुमार ने ईंट से वार कर अपने ही साथी की हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहचान छुपाने की नीयत से शव को बेडशीट में लपेटकर करीब एक किलोमीटर तक अपने कंधे पर लादकर ले गया, ताकि उसे बुड्डा दरिया में फेंक सके.