रेप की अफवाह से धधका LPU कैंपस: सड़कों पर उतरे हजारों छात्र चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे बंद पुलिस ने दर्ज की FIR
रेप की अफवाह से धधका LPU कैंपस: सड़कों पर उतरे हजारों छात्र चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे बंद पुलिस ने दर्ज की FIR
LPU Students Protest: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक छात्रा के साथ बाहरी शख्स द्वारा कथित दुष्कर्म का मैसेज तेजी से वायरल हुआ. इस खबर के फैलते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते गर्ल्स हॉस्टल से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन उग्र रूप में बदल गया. गुस्से से बेकाबू छात्रों ने कैंपस के भीतर तोड़फोड़ की और आगजनी तक कर डाली.