Monsoon Session: लोकसभा में फिर हंगामा 4 मिनट में ठप हुई कार्यवाही लगातार 17वें दिन नहीं चला प्रश्नकाल
Parliament Monsoon Session: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज चार मिनट के भीतर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.