बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान मामचारी धाम चादर चलते ही बन जाता है जन्नत पर्यटकों की लग जाती है भीड़
बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान मामचारी धाम चादर चलते ही बन जाता है जन्नत पर्यटकों की लग जाती है भीड़
Karauli Hindi News: करौली जिले का मामचारी डैम (Mamchari Dam) मानसून के दौरान प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करता है. पूरे साल शांत दिखाई देने वाला यह बांध बारिश के मौसम में चादर चलने के साथ ही पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन जाता है. बहते पानी का मनमोहक दृश्य देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं, जिससे कई बार पर्यटकों की इतनी भीड़ हो जाती है कि खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती. हरियाली, ठंडी हवाएं और बहते पानी का संगम इस स्थान को मानसून पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए करौली के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल कर देता है.