Tourist Place Bharatpur: पहली बारिश में जाग उठे भरतपुर के झरने! तेज बहते पानी और हरियाली के बीच उमड़ रहे सैलानी
Tourist Place Bharatpur: पहली बारिश में जाग उठे भरतपुर के झरने! तेज बहते पानी और हरियाली के बीच उमड़ रहे सैलानी
Bharatpur Tourist Places: मानसून की पहली बारिश ने भरतपुर की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद बारिश होते ही जिले के झरने पूरी रफ्तार से बहने लगे, जिससे आसपास का इलाका हरियाली से सराबोर हो गया है. पहाड़ियों से गिरता पानी, ठंडी हवाएं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ इन खूबसूरत झरनों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. फोटोग्राफी, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी जन्नत से कम नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान यह क्षेत्र अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर पेश करता है. यदि आप राजस्थान में बारिश के मौसम में किसी शांत, हरियाली से भरपूर और प्राकृतिक पर्यटन स्थल की तलाश में हैं.