घर बैठे कमाई टाइगर रिजर्व के गांवों की बदलेगी तस्वीर! टूरिज्म से खुलेंगे रोजगार के दरवाजे बढ़ेगी आय
घर बैठे कमाई टाइगर रिजर्व के गांवों की बदलेगी तस्वीर! टूरिज्म से खुलेंगे रोजगार के दरवाजे बढ़ेगी आय
Karauli Dholpur Tiger Reserve: धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व क्षेत्र के आसपास बसे गांवों के लिए पर्यटन विकास की नई संभावनाएं खुलने जा रही हैं. प्रशासन और पर्यटन विभाग की पहल से यहां होमस्टे और विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकेंगे. इस योजना के तहत पर्यटक गांवों की संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय खानपान और ग्रामीण जीवनशैली का अनुभव कर सकेंगे. वहीं ग्रामीण अपने घरों को होमस्टे के रूप में विकसित कर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे. इससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि हस्तशिल्प, लोक कला और स्थानीय उत्पादों को भी नया बाजार मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी.