जल महल जैसी दिखती है तेलंगाना का यह मस्जिद 400 साल से है अडिग बारिश में बन जाती है तैरता हुआ द्वीप

Telangana Floating Mosque: तेलंगाना के विकाराबाद जिले के मुजाहिदपुर गांव में स्थित एक प्राचीन मस्जिद इन दिनों पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. हैदराबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित यह मस्जिद एक विशाल तालाब के बीचों-बीच बनी है. माना जाता है कि इसका निर्माण कुतुब शाही शासनकाल में 16वीं-17वीं शताब्दी के दौरान हुआ था. मानसून में तालाब भर जाने पर यह मस्जिद पानी के बीच तैरते द्वीप जैसी नजर आती है, जबकि गर्मियों में इसका पारंपरिक रास्ता दिखाई देता है. इसकी अनोखी बनावट और ऐतिहासिक महत्व के कारण सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. स्थानीय लोग चाहते हैं कि पुरातत्व विभाग इस धरोहर को संरक्षित कर आधिकारिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे, जिससे विरासत संरक्षण के साथ ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके.

जल महल जैसी दिखती है तेलंगाना का यह मस्जिद 400 साल से है अडिग बारिश में बन जाती है तैरता हुआ द्वीप