कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की राह साफ अब सिर्फ लास्ट नोटिफिकेशन का इंतजार वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की राह साफ अब सिर्फ लास्ट नोटिफिकेशन का इंतजार वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
Kumbhalgarh Tiger Reserve: राजस्थान में कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब केवल अंतिम नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है. इसके बाद क्षेत्र को आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. इस पहल से बाघों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी, साथ ही जैव विविधता के संरक्षण और वन प्रबंधन को भी बढ़ावा मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद इको-टूरिज्म, स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कुंभलगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है.