भूल जाएंगे FD! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मात्र ₹1500 महीना जमा करने पर मिलेंगे लाखों जोखिम भी कम
Post Office RD Scheme: आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं. ऐसी निवेश जिसमें जोखिम कम हो और रिर्टन भी बढ़िया हो. गया डाक प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बतलाया कि पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 5 साल तक हर महीने जमा पर सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. इस दौरान 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. साथ ही इस बचत की 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं. 1500 मासिक पर करीब 1.07 लाख मैच्योरिटी रकम भी मिलेगी.