भरतपुर में नॉनवेज का नया हॉटस्पॉट! सरस चौराहे पर ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठे का स्वाद खींच रहा फूडीज़ को अपनी तरफ
भरतपुर में नॉनवेज का नया हॉटस्पॉट! सरस चौराहे पर ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठे का स्वाद खींच रहा फूडीज़ को अपनी तरफ
Bharatpur Saras Chauraha: भरतपुर का सरस चौराहा इन दिनों नॉनवेज खाने के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां मात्र ₹220 में ग्रेवी चिकन और मुगलई पराठे का ऐसा स्वाद मिलता है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले फूड लवर्स को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. मसालों से भरपूर ग्रेवी, मुलायम चिकन और कुरकुरे मुगलई पराठे का शानदार कॉम्बिनेशन लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर रहा है. शाम होते ही इस जगह पर खाने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. यदि आप भरतपुर में स्वादिष्ट और बजट-फ्रेंडली नॉनवेज फूड की तलाश में हैं, तो सरस चौराहा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.