न फेंकें साग का डंठल! इस देसी तरीके से बनाएं ग्रेवी वाली स्वादिष्ट सब्जी नोट करें रेसिपी
कोडरमा में साग के डंठल को फेंकने के बजाय उससे स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जाती है. आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर यह व्यंजन रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है. राई, प्याज, आलू, टमाटर, मसालों और कस्तूरी मेथी के साथ तैयार यह सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहतरीन स्वाद देती है.