रोज के खाने में चाहिए चटपटा ट्विस्ट 5 मिनट में बनाएं राजस्थानी धुगरी तड़का चटनी स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
रोज के खाने में चाहिए चटपटा ट्विस्ट 5 मिनट में बनाएं राजस्थानी धुगरी तड़का चटनी स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
Desi Dhugari Tadka Chutney Recipe: भीलवाड़ा की राजस्थानी देसी धुगरी तड़का चटनी अपने तीखे, खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए खास पसंद की जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बेहद कम समय और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार किया जा सकता है. धुगरी, हरी मिर्च, लहसुन और देसी मसालों से बनने वाली इस चटनी में जीरा, राई और हींग का तड़का स्वाद और खुशबू को और बढ़ा देता है. इसे रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे, दाल-बाटी और चावल के साथ परोसा जा सकता है. रोज के खाने में अगर कुछ चटपटा और देसी स्वाद जोड़ना हो तो यह आसान रेसिपी बेहतर विकल्प है.