महिला की ब्रेस्ट जांच रिपोर्ट में लिखा है डेंस ब्रेस्ट तो घबराएं नहीं कैंसर का संकेत नहीं बल्कि हो सकती है ये चीज एक्सपर्ट से जानें

Women Health Care Tips: महिलाओं की ब्रेस्ट जांच के दौरान कई बार रिपोर्ट में ‘डेंस ब्रेस्ट’ लिखा होता है. यह शब्द देखकर कई महिलाएं घबरा जाती हैं और मन में सवाल उठता है कि कहीं यह कैंसर का संकेत तो नहीं. आखिर ब्रेस्ट डेंस होती क्या है और इससे कैंसर का खतरा कितना बढ़ता है. लेकिन इसका सिंपल सा मतलब है कि डेंसिटी का मतलब ब्रेस्ट के अंदर मौजूद टिश्यू की मात्रा से है. ब्रेस्ट नॉर्मली फैट और ग्लैंडुलर टिश्यू से बना होता है. ग्लैंड्स में दूध बनता है और ग्लैंडुलर टिश्यू की मात्रा ज्यादा होने पर ब्रेस्ट डेंस होता है. वहीं फैट की मात्रा ज्यादा होने पर उसे फैटी या कम डेंस ब्रेस्ट कहा जाता है.

महिला की ब्रेस्ट जांच रिपोर्ट में लिखा है डेंस ब्रेस्ट तो घबराएं नहीं कैंसर का संकेत नहीं बल्कि हो सकती है ये चीज एक्सपर्ट से जानें