खुजली जलन और लाल धब्बे कर रहे हैं परेशान डॉक्टर ने बताया आसान इलाज
बरसात के मौसम में अर्टीकेरिया (हाइव्स) के मामले बढ़ रहे हैं. त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार शरीर पर लाल चकत्ते, तेज खुजली और जलन इसके प्रमुख लक्षण हैं. साफ-सफाई, दूषित पानी से बचाव और डॉक्टर की सलाह पर सही दवा लेने से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है.