बारिश के मौसम में क्यों बढ़ रहे खांसी-जुकाम और त्वचा रोग डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ रहे खांसी-जुकाम और त्वचा रोग डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
अंबाला में बारिश और मौसम में बदलाव के बाद खांसी-जुकाम, बुखार, गले के संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं. डॉक्टर के अनुसार नमी, गीले कपड़े और दूषित पानी संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं. बच्चों में बैक्टीरियल जबकि बड़ों में फंगल स्किन इंफेक्शन के मामले अधिक देखे जा रहे हैं. डॉक्टर ने साफ पानी पीने, बारिश में भीगने के बाद कपड़े बदलने और शरीर को सूखा रखने की सलाह दी है.